

रांची – झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों के साथ अन्याय हो रहा है । ड्यूटी करने के बावजूद समय से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा ।
BSNL , अंचल कार्यालय, रिम्स , स्वास्थ्य केंद्र, विधुत वितरण विभाग , भादो मेला , विधानसभा चुनाव ड्यूटी का नहीं हुआ भुगतान
कई ऐसे विभाग और संस्थान है जहां होमगार्ड जवानों का समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा। जैसें – BSNL , अंचल कार्यालय, रिम्स , स्वास्थ्य केंद्र, विधुत वितरण विभाग , भादो मेला , विधानसभा चुनाव ड्यूटी इत्यादि ।
इस संबंध में वंदे भारत लाइव ~ टीवी न्यूज़ संवाददाता राजीव कुमार तिवारी ने सरायकेला एवं चतरा जिला के होमगार्ड जवानों से बात किया – सरायकेला जिला कि महिला होमगार्ड जवान लता पांडे ने कहा कि – ” भादो ड्यूटी का भुगतान नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जब विभाग को ड्यूटी लेना होता है उस वक्त विभाग के अधिकारी सक्रियता दिखाते हैं परंतु ड्यूटी समाप्त होने के उपरांत समय से भुगतान हो इस पर अधिकारी सक्रियता नहीं दिखाते । होमगार्ड जवान प्रदीप कुमार ने कहा कि ” ड्यूटी नहीं जाने पर जवानों के ऊपर कारवाई करने की बात अधिकारियों के द्वारा कही जाती है , वही समय से मानदेय का भुगतान हो इस पर अधिकारियों के द्वारा तत्परता नहीं दिखाई जाती ।”
होमगार्ड जवानों को पुराने दर से ही हो रहा भुगतान
रिम्स में कार्यरत होमगार्ड जवानों ने कहा कि सरकार के द्वारा 10 अगस्त 2024 से होमगार्ड जवानों के भत्ते में बढ़ोतरी की गई है परंतु उन्हें रिम्स प्रबंधन के द्वारा पुराने दर से ही भुगतान किया जा रहा है । साथ ही यह भी कहा कि रिम्स प्रबंधन समय से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं करता है जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । होमगार्ड जवानों ने कहा कि ड्यूटी करने के बावजूद समय से मानदेय का भुगतान नहीं होने से स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है कर्ज लेकर गुजर बसर करना पड़ता है ।
रिम्स, अंचल कार्यालय, विद्युत वितरण विभाग में पुराने दर से हो रहा भुगतान
झारखंड सरकार ने होमगार्ड जवानों के भत्ते में बढ़ोतरी जरूर कर दी परंतु कई ऐसे विभाग और संस्थान है जहां पर होमगार्ड जवानों को पुराने दर से ही भुगतान किया जा रहा है इससे होमगार्ड जवानों में मायूसी छाई हुई है । जैसे – रिम्स, अंचल कार्यालय, विद्युत वितरण विभाग ।
झारखंड सरकार को लेना चाहिए संज्ञान
आखिर होमगार्ड के जवान भी इंसान है जो निस्वार्थ रूप से अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर रहे हैं तो फिर विभाग समय से होमगार्ड जवानों के मानदेय भुगतान को लेकर तत्परता क्यों नहीं दिखा रहा । इस मामले पर झारखंड सरकार को संज्ञान लेने की आवश्यकता है । जिससे होमगार्ड जवानों के साथ हो रहे अन्याय पर लगाम लग सके ।
*संवाददाता – राजीव कुमार तिवारी, वंदे भारत ~ लाइव टीवी न्यूज़ रांची झारखंड कि रिपोर्ट*


