A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

भागवत कथा सह भव्य रामलीला का हुआ शुभारंभ, हनुमान मंदिर रमना आरा में जुट रहे सैकड़ो श्रद्धालु

भागवत कथा सह भव्य रामलीला का हुआ शुभारंभ, हनुमान मंदिर रमना आरा में जुट रहे सैकड़ो श्रद्धालु

IMG 20241214 WA0033

आरा। हनुमान मंदिर रमना मैदान आरा के प्रांगण में भागवत कथा सह रामलीला का शुभारंभ हुआ। शुभारम्भ से पहले सैकड़ो भक्त कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में शामिल हुए। उसके बाद दोपहर में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सबसे पहले ठाकुर जी का पूजा अर्चना भक्तों द्वारा किया गया। इसके बाद मंच का उद्घाटन वृंदावन से आइ प्रसिद्ध कथा वाचिका अर्चना दीदी एवं हुनमान मंदिर के महंत सुमन बाबा के उपस्थिति में मुख्य अतिथि कमिटी के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, संरक्षक रामसुरेश सिंह, त्रिवेणी सिंह, सुनील पाठक, कृष्ण कुमार सिंह, अभय विश्वास भट्ट, संजय राय, के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद वृंदावन से आइ प्रसिद्ध कथा वाचिका अर्चना दीदी का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र से किया गया। उसके बाद सभी आगत अतिथियों को माला एवं आंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

IMG 20241214 WA0037ततपश्चात कथावाचिका पूज्य अर्चना दीदी द्वारा भागवत कथा शुरू किया गया। भागवत कथा के प्रथम दिन इन्होंने भक्तों से भागवत क्यूँ सुनना चाहिए इस पर प्रकाश डाला। साथ ही भक्तों से कहा की जहां नारायण जी की साक्षात कृपा होती है वहीं पर इस प्रकार के आयोजन होते है और लोगो को भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस दौरान भजन कीर्तन भी होते रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुनील सिंह अधिवक्ता ने किया। उसके बाद भव्य रामलीला का आयोजन काशी से आये मशहूर कलाकार मंडली द्वारा रामलीला का प्रस्तुति किया गया। जिसका उद्घाटन गुड्डू सिंह बबुआन, बी ड़ी सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन जायसवाल, यशवन्त नारायण, रोटी बैंक के कुमार मोहित ने महंत सुमन बाबा के देख रेख में किया गया। इसके बाद सभी आगत अतिथि को माला देकर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात रामलीला मंडली द्वारा दशरथ जी का यज्ञ एवं श्री राम जन्म का दृश्य लोगो के बीच प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में अंकित राय, विवेक सिंह, अंशु सिंह सिकरिवाल, गिरधारी सिंह, सत्य नारायण उपाध्याय, रामसुंदर सिंह सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!