
खिड़की-दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश
अतर्रा। थानाक्षेत्र के लोधौरा निवासी रानू चौबे के मुताबिक, रात करीब नौ बजे जेठानी चुन्नी चौबे के साथ घर में सोई थी। गांव का सत्येंद्र पुत्र भगवानदीन दरवाजा पर आकर गालीगलौज करने लगे। दरवाजा और खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। हल्ला-गुहार मचने पर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।
भतीजे पर कराई मारपीट की एफआईआर
कमासिन। थानाक्षेत्र के भीती गांव निवासी नीरजा देवी के मुताबिक, शाम करीब सात बजे दरवाजे पर बैठी थी। भतीजा रणजीत पुत्र शिवपाली नशे में धुत होकर अवैध तमंचा व लाठी लेकर आया। गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। गुहार लगाने पर बेटी कोमल, शालू, मुस्कान व पति राजेंद्र कुमार आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने आरोपित भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।








