A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

जिला बिजनौर में भारतीय किसान लोक शक्ति द्वारा लोक निर्माण पर धरना प्रदर्शन

लोक निर्माण पर धरना प्रदर्शन घोटाले की वजह से

 

  • IMG 20241221 WA0007IMG 20241221 WA0006*प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बिजनौर द्वारा सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों में किये जा रहे घोटालों के विरोध में पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार आज दिनांक 20.12.2024 को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बिजनौर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन*
    अवगत कराना है कि एक मामला संज्ञान में आया है कि प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बिजनौर द्वारा वित्तीय वर्ष 2022 – 2023 में हल्दौर, हरदासपुर, लाडनपुर, पावटी मार्ग की विशेष मरम्मत कार्य कराया गया था। निविदा शर्तों के अनुसार उक्त मार्ग की मरम्मत पी. सी. हाटमिक्स के द्वारा होनी थी किन्तु अभियंता द्वारा कान्टेकटर से धन लाभ उठाकर कार्य को साधारण (मैनुअल) प्रकार से करवाकर फर्जी टर्नओवर लगाया गया है
    इस सम्बंध में पूर्व में भी कई बार अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बिजनौर से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसे लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 13.12.2024 को जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय बिजनौर पहुंचकर । उप जिलाधिकारी महोदय बिजनौर सदर को एक ज्ञापन सौंपकर शासन प्रशासन को मामले से अवगत कराया था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसके विरोध में भाकियू लोकशक्ति बिजनौर जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बिजनौर कार्यालय पर पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
    जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने बताया कि जिले भर में प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बिजनौर द्वारा भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देकर सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों में धोखाधड़ी की जा रही है। शासन प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया जिसके विरोध में आज अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बिजनौर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करना पड़ा।
    जोरदार विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एक्सईएन (PWD) हेमंत प्रताप सिंह किसानों के बीच पहुंचे किसानों ने खरी खोटी सुनाई और बंधक बनाकर घंटों तक अपने बीच बैठाएं रखा।
    घंटों की वार्ता के बाद दो दिनों में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में एक टीम गठित करने और मामले की जांच कराकर कार्यवाही करने के ठोस आश्वासन के बाद जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
    जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने जिले भर में सभी सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की देखरेख के लिए टीम गठित करके जांच कराने की मांग उठायी।
    धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप जिलाध्यक्ष चौ वीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल प्रभारी जग्गन अली,प्रदेश महासचिव चौ. सतबीर सिंह, गौरव चौधरी, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह काकरान, नरेश कुमार, महिला जिलाध्यक्ष मोनिका चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रेखा चौधरी, सत्यपाल सिंह, अनिकेत चौधरी,राहुल चौधरी, अंकित चौधरी, मा. मुनेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, जितेंद्र सिंह, , नरेश कुमार, दीवान जी, मुव्वशीर वेग, अकरम अली, जाहिद मलिक, योद्धा सिंह, नसीम अहमद, अमर सिंह, जाहिद मलिक , मास्टर नरेश कुमार, कल्लू मिर्जा, ओमप्रकाश सिंह, सामत रजा, फुरकान अली जसवंत सिंह, आशीष मोदी, सुखवीर सिंह, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
    *भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति बिजनौर*
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!