
अंग्रेजों का उद्देश्य भारतीयों के मन से अपने गौरवमयी इतिहास को मिटाना था : भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि ब्रिटिश शासकों ने भारत के इतिहास को विकृत किया ताकि भारतीयों को यह विश्वास हो कि वे खुद शासन करने के योग्य नहीं हैं । उन्होंने बताया कि 1857 के बाद अंग्रेजों ने भारतीयों की एकजुटता को तोड़ने के लिए इतिहास और तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश किया । भागवत ने कहा कि अंग्रेजों का उद्देश्य भारतीयों के मन से अपने गौरवमयी इतिहास को मिटाना और उन्होंने यह झूठ फैलाया कि भारतीयों में खुद शासन करने की क्षमता नहीं है ।
[yop_poll id="10"]



