A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

दामाद की पिटाई से ससुर की हुई मौत

दामाद की पिटाई से ससुर की हुई मौत

बांदा

बेटी को विदा कराने को लेकर ससुर और दामाद में विवाद हो गया। दामाद ने ससुर को मार पीट कर घायल कर दिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर वालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी 50 वर्षीय सिधुवा पुत्र रामपाल का रविवार की रात अपने दामाद शैलेन्द्र से विवाद हो गया। दामाद ने ससुर को मारना पीटना शुरू कर दिया। शोर गुल सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। घायल को पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घर वालो ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर वालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र संदीप ने बताया कि उसकी बहन संगम तीन साल से मायके में रह रही थी। ससुराली जन संगम का उत्पीड़न करते थे। पिता ने जीजा शैलेद्र से संगम को लिवा ले जाने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। शैलेद्र ने सिधुवा को जम कर पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बिसंडा सुरेश सैनी ने बताया कि मृतक की पत्नी बिनीता की तहरीर पर दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। दामाद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!