




भारत सरकार खेल मंत्रालय की संस्था नेहरू युवा केंद्र संगठन दुमका के जिला अधिकारी कुश कुमार निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के अध्यक्ष अमन राज की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय सामूहिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बोरिया फुटबॉल मैदान में किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य श्रीमती अनिता देवी , युवा समाज सेवी जीतलाल राय, बौड़िया जन जन सेवा फाउंडेशन सेवा के संस्थापक किशोर कुमार कापरी शामिल हुआ। जिसमें फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भातकूचा टीम, द्वितीय स्थान– कारगखिल टीम,तृतीय स्थान – मंडल चौक प्राप्त किया। 400 मीटर लड़कों की दौड़ में प्रथम स्थान – शिवचरण मरांडी, ,द्वितीय स्थान–संतोष मुर्मू और तृतीय स्थान– मुन्ना सोरेन प्राप्त किया। वहीं लड़कों के लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान–आशीष हांसदा,द्वितीय स्थान–रॉबिन सोरेन,और तृतीय–भावेश कुमार, प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की कबड्डी खेल में प्रथम स्थान– दुर्गा वाहिनी टीम बेड़ियां,द्वितीय स्थान – मांझी गर्ल्स टीम, प्राप्त किया है । लड़कियों 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान – काजल कुमारी , द्वितीय स्थान – झूलन कुमारी और तृतीय स्थान –किरण मुर्मू प्राप्त किया है। वही रस्सी कूदने में प्रथम स्थान ,द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जीते हुए सभी प्रतिभागियों को मेडल ,ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया। वही मौके पर युवा क्लब के अध्यक्ष अमन राज ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र खेलकूद एवं व्यक्ति का व्यक्तित्व निर्माण को लेकर ग्रामीण क्षेत्र से राष्ट्र लेवल तक की खेलों पर अपनी भूमिका निभाते आ रही है । नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर युवा खेल के माध्यम से अपना भविष्य बना सकते हैं। प्रखंड स्तरीय खेल के बाद जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता किया जाएगा जिसमें प्रखंड स्तरीय से जीते हुए प्रतिभागी भाग लेंगे और वह जिला से जीत कर वह स्टेट खेलकूद प्रतियोगिता में में भाग लेंगे। वही युवा अधिकारी कुश कुमार ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र का यह कार्यक्रम पूरे देश भर में चल रहा है इस निमित्त दुमका जिला के सभी प्रखंडों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है रामगढ़ प्रखंड का यह कार्यक्रम में जीते हुए सभी प्रतिभागियों को जिला स्तरीय में खेलने का मौका मिलेगा। इस कार्यकम में अध्यक्ष किशोर कापरी संजीव अभिषेक झा बढ़िया पंचायत अध्यक्ष जय गोपाल कापरी सदस्य प्रदुम कुमार मांझी निशु सिंह बैकुंठ पंडित मुकेश कापरी मंतोष, कुमार मांझी, राहुल कुमार, पप्पू कापरी सहित सैकड़ों की संख्याओं में युवा और ग्रामीण उपस्थित थे













