A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

तीन दिनों तक बड़हरा के पीपरा खेल मैदान में दिखेगा फुटबॉल का रोमांच, माँ महामाया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 10 जनवरी से होगा शुरू

तीन दिनों तक बड़हरा के पीपरा खेल मैदान में दिखेगा फुटबॉल का रोमांच, माँ महामाया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 10 जनवरी से होगा शुरू

आरा। खेलेगा भोजपुर, तो खिलेगा बिहार मुहिम के तहत बड़हरा प्रखंड में बीजेपी के नेता और समाजसेवी अजय कुमार सिंह के द्वारा एक बार फिर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मां महामाया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का उद्घाटन 10 जनवरी को होगा जबकि इसका समापन फाइनल मैच के साथ 12 जनवरी को होगा। इस टूर्नामेंट में कई नामचीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन अजय कुमार सिंह के द्वारा किया जाएगा। टूनामेंट का आयोजन सुनील सिंह अध्यक्ष माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्षता में और पूरी कमिटी के सदस्य अभिषेक सिंह, रिशु कुमार सिंह, सिवम सिंह, अमित सिंह, कुणाल सिंह, रौशन सिंह, बीरू सिंह, कुंदन तिवारी, विकाश सिंह, विशाल सिंह, चंदन सिंह, रौशन कुमार सिंह, अक्षय सिंह, राकेश सिंह, शशि सिंह, टिंकू सिंह एवं दीपक सिंह है। रोजाना सभी मैच दोपहर 2:00 बजे से मां महामाया धाम, पीपरा के खेल मैदान में होगा। उद्घाटन मैच बड़हरा और सिमरी के बीच होगा। तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट को लेकर आयोजन समिति के द्वारा तैयारी की जा रही है। इसके लिए फील्ड को दुरुस्त किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों के लिए भी उत्तम व्यवस्था की गई है। टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता बनने वाली टीम को नगद और कप देकर सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले अजय कुमार सिंह के द्वारा बिराहिमपुर करजा के खेल मैदान में भी शहीद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया था, जिसमें विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः ₹21000 और ₹15000 की राशि दी गई थी।

Back to top button
error: Content is protected !!