A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय काउप के लिए किये गए भूमिदान शिलापट्ट का भूमिदाताओं ने किया उद्घाटन

मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय काउप के लिए किये गए भूमिदान शिलापट्ट का भूमिदाताओं ने किया उद्घाटन

गडहनी। प्रखण्ड क्षेत्र के मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय काउप मे बुधवार को भूमिदाता सुरेश सिंह, सुशील सिंह एवं महेश सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से शिलापट्ट का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश सिंह ने कहा कि विद्यालय विद्या का मंदिर है।यहीं से हम शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य को संवारते हैं।हमसभी को गर्व है कि विद्यालय के लिए भूमिदान किया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक सह डीडीओ नन्द जी सिंह मंदिर मस्जिद गुरूद्वारा मे दान देने वाले महान तो हैं ही पर विद्यालयो एवं शैक्षणिक संस्थानो के लिए भूमिदान देने वाले सबसे महान होते हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे महान लोगो के प्रति विद्यालय परिवार कृतज्ञता एवं आभार प्रकट करता है क्योंकि उसी भूमि की बुनियाद पर बने विद्यालयों से छात्र छात्राओ के साथ साथ शिक्षको के भविष्य का निर्माण होता है।उन्होंने समुदाय शिक्षको एवं छात्र छात्राओ को ऐसे महान लोगो के पद चिन्हो पर चलने तथा अनुपालन करने की सुझाव दिया।मौके पर जय बहादुर सिंह, अरूण कुमार आजाद, अमन कुमार पिता स्वर्गीय मिथिलेश सिंह, नागदेव सिंह, नर्वदेश्वर नाथ पाण्डेय, भोला, राधा साह, अनिल कुमार पासवान, डाॅ राम चन्द्र राम, पिन्टु पासवान, अनिल शर्मा, नीतीश कुमार, अनिता कुमारी, रविकांत चक्रवर्ती, अंकित कुमार, प्रमोद कुमार, प्रियंका कुमारी, रविशंकर कुमार, मोहम्मद सोहराब आलम, उमाशंकर पंडित, शंकर दयाल सिंह, संतोष प्रभाकर, विजय कुमार, शशि रंजन कुमार, रोहित कुमार, गीता कुमारी, मंजू कुमारी, कुमारी अंजना, नूरजहां, अजीत कुमार, छोटेलाल रजक के साथ साथ उद्घाटन कर्ता सुशील सिंह महेश सिंह पिता स्वर्गीय दसई महतो एवं सुरेश सिंह है सहित अन्य कई गण्यमान उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!