
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने बुधवार 15जनवरी2025 को आयोजित होनी वाली यूजीसी नेट परीक्षा मकर संक्रांति पोंगल पर्वों के चलते स्थगित कर दी है। नई तारीख की घोषणा अभी नही की गई । 16जनवरी गुरूवार 2025 को होनेवाली परीक्षा पूर्व घोषित समयानुसार ही होगी। ज्ञात हो कि पीएचडी कार्यक्रमों मे दाखिले जूनियर रिसर्च फैलोशिप देने और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप नियुक्ति के लिए यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित सीबीटी टेस्ट मोड मे 85 विषयों के लिए 3जनवरी से 16 जनवरी2025 तक आयोजित की जा रही है।15 जनवरी2025 को जनसंचार और पत्रकारिता संस्कृत कानून महिला अध्ययन अपराध विज्ञान, लोक साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, समेत 17 विषयों के यह परीक्षा तय थी।







