A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत घुमटी ऑटो स्टैंड पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत घुमटी ऑटो स्टैंड पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन

कोहरे से होने वाले सड़क हादसे रोकने के लिए सैकड़ों वाहनों पर लगाए रेडियम स्टीकर.

पाली: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत।आज मंगलवार को सेवन सीटर ऑटो स्टैंड घूमटी पर यूनियन अध्यक्ष रमेश बंजारा, कांतिलाल दासानी की उपस्थित में सैकड़ों वाहनो एवं आटो में रेडियम रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए। सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने बताया कि हाइवे, प्रमुख मार्गो पर सर्दियों के मौसम में कोहरे ओर प्रदूषण से होने वाली धुंध से न्यूनतम द्रश्यता कम हो जाती है जिससे सड़कों पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है,इसी वजह से सभी प्रकार के वाहनों सहित ट्रैक्टर ट्रक बस टैक्सी आदि में रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं ये टेप कम रोशनी में दूर से दिखाई देते हैं जब वाहनों की पिछली लाइट ठीक नही होती तो रिफ्लेक्टर एक ही दिशा मे वाहन चलाने वाले यात्रियों को सतर्क करने में सहायक होते हैं न्यूनतम दृश्यता कम से तेज गति से वाहन चलाने में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है इसलिए आप सब से निवेदन है अपने वाहनों मे रिफ्लेक्टिव टेप जरूर लगाएं साथ हो यातायत के नियमों का पालन ईमानदारी से करें. इस मौके पर सेवन स्टार ऑटो स्टैंड घुमटी के अध्यक्ष रमेश बंजारा, छगन लाल, समरथ बंजारा,बूदा बंजारा सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम: 14/01/2025
IMG 20250114 WA0151 IMG 20250114 WA0150 IMG 20250114 WA0149 IMG 20250114 WA0147 IMG 20250114 WA0148

Back to top button
error: Content is protected !!