A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत परिचर्चा का आयोजन

*राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत परिचर्चा का आयोजन**

 

 

 

बीकानेर, 14 जनवरी। पीएमश्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीएमश्री योजना के तहत मंगलवार को परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. गौरव बिस्सा थे। मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के आर्ट फैकल्टी के डीन प्रो. अन्ना राम शर्मा थे।

डॉ. बिस्सा ने विद्यार्थियों और स्टाफ का वैज्ञानिक तकनीकी और मनोवैज्ञानिक स्तर पर मार्गदर्शन किया। डॉ. बिस्सा ने कहा कि वर्तमान युग तकनीकी कौशल और वैज्ञानिक विकास का युग है। इसके बावजूद पुस्तक पढ़ने की समसामयिकता आज भी बनी हुई है। विद्यार्थियों और शिक्षकों को नई-पुस्तकें और शोध पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर निरंतर कठोर परिश्रम करना। उन्होंने कहा कि आज का युग जानकारी का युग है। इसके बावजूद हमें वही जानकारी रखनी है जो हमारे और समाज के लिए उपयोगी हो।

उन्होंने व्यावहारिक और प्रयोग कार्यक्रIMG 20250114 WA01211मों के माध्यम से श्रोताओं को व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के विकास के संदर्भ में मार्गदर्शन दिया।

डॉ. बिस्सा ने कहा कि ब्रह्मांड की समस्त शक्तियां मनुष्य के भीतर निहित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अन्नाराम शर्मा ने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों में बीकानेर का सादुल विद्यालय अग्रणी होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मानव संसाधन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्न कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने बताया कि यह सेमिनार सभी स्ट्रीम के विद्यार्थियों को परीक्षा मनोवैज्ञानिक तनाव और संघर्षों से सकारात्मक रूप से जीतने के लिए आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन सुभाष जोशी और संयोजन डा चन्द्रभान नें किया। पवन कुमार मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!