

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता : हरत कुमार
झुंझुनूं. निकटवर्ती गांव सीतसर में सीतसर बालाजी धाम मन्दिर में पं. गुरु सांवलराम महाराज के 41वें निर्वाणोत्सव पर चल रहे सात कुण्डीय महायज्ञ का सोमवार देर रात्रि को समापन हुआ। मन्दिर समिति के अध्यक्ष पी एल शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, इंजीनियर रवि पारीक ने संयुक्त रूप से बताया कि मन्दिर के महंत पुष्कर लाल पारीक के सानिध्य में चल रहे सात कुण्डीय महायज्ञ मे श्रदालुओं व 101 विवाहित जोड़ों ने विश्व शांति और जन कल्याण के लिए 11 लाख से अधिक आहुतिया दी। महायज्ञ केशरदेव दाधीच द्वारा संपन्न करवाया गया। इससे पूर्व पंडित गुरु साँवलराम की मूर्ति का दुग्ध अभिषेक किया गया और मन्दिर को रंग बिरंगे सुंगधित फूलो से और विद्युत रोशनी से सजाया गया। मन्दिर में आने वाले सभी श्रदालुओं के प्रसाद खाने के लिए तीन दिन लगातार भंडारा चलता रहा। वहीं दूर दराज से आने वाले यात्रियो के रहने ओर खाने पीने की मन्दिर समिति द्वारा नि:शुल्क व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मंगलम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चन्द्र जांगिड़, अभिषेक, अंकित शर्मा, सावित्री देवी, विकास पारीक, ललिता देवी, राजेश, संजय, राकेश चिंचडोली, अजय, श्याम लाल, नरेंद्र भाम्भू, नरेन्द्र काँसुजिया, बनवारीलाल शर्मा, श्रवण कुमार मीणा, हिमांशु पारीक, नरेश पारीक, चीकू पारीक, नीकु पारीक, परिंजल पारीक, राकेश बुढ़ानिया, शीला देवी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।





