A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

रंगीन रोटी के माध्यम से बच्चों को मिलें भरपूर पोषण,दिए गए निर्देश

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । बच्चों को स्वच्छ पोषण युक्त आहार देने के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी आर ने रंगीन रोटी कैंपेन शुरू की हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों में दिए जा रहे भोजन को और पोषण युक्त बनाने तथा आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से कुपोषित तथा अस्वस्थ बच्चों की सेहत में सुधार लाने के लिए बच्चों के भोजन में मुनगा के पत्तों, पालक के पत्तों, चुकंदर आदि का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इसी प्रकार रोटी एवं दाल में चुकंदर,गाजर,टमाटर आदि का उपयोग कर भोजन को विटामिन से भरपूर पोषण युक्त बनाएं। उन्होंने एसडीएम,जनपद सीईओ को आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना समन्वयक, मिड डे मील प्रभारी को निर्देशित किया है कि वे नियमित रूप से ज़िले के अलग अलग विद्यालयों में जाकर बच्चों के साथ भोजन करें तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता देखें।उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में सभी परियोजना अधिकारियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को भी निर्देशित करें और रंगीन रोटी कैंपेन के माध्यम से बच्चों की सेहत में सुधार लाएं। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा के पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है क मुनगा के पत्ते, फली दोनों अत्यधिक पौष्टिक होते हैं जिसे दैनिक रूप से उपयोग में लाने पर बच्चों में कुपोषण , एनीमिया आदि की शिकायत दूर होती है। इससे जहां एक ओर पोषण युक्त आहार मिल रहा है वहीं दूसरी ओर रंगीन व्यंजन से बच्चों की भोजन के प्रति रुचि भी बढ़े रही है।Screenshot 20250114 100446 Facebook 4

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!