A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर
Trending

राष्ट्रीय चिंतन शिविर प्रयागराज में भाग लेने के लिए जिले से रवाना हुए सैकड़ो किसान

IMG 20250119 WA0005 3बिजनौर-प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय 19 20 व 21 जनवरी को को राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शिरकत करने के लिए रविवार को जिले से भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के सैकड़ो कार्यकर्ता ट्रेन द्वारा बिजनौर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए l

संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत और राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन बिजनौर पर एकत्रित हुए l जय जवान,जय किसान,किसान एकता जिंदाबाद, हमारी मांगे पूरी करो जैसे नारों के साथ तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए ट्रेन द्वारा प्रयागराज संगम के लिए रवाना हुए l संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मंडल सचिव हरेंद्र सिंह, युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा, उपाध्यक्ष अंकित दहिया, जिला प्रभारी शीशपाल,जिला संगठन मंत्री मूला सिंह, जिला प्रचार मंत्री निहाल सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष बिजनौर नौभार सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष जलीलपुर योगेंद्र काकरान,तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह,पीतम सिंह, वीरेन्द्र कुमार, देवेन्द्र विश्वकर्मा, डॉ वेदपाल, घसीटा सिंह, राजू सिंह, लाखन, रमेश,ब्रजपाल, विनोद, कृष्णपाल, शेर सिंह, तेजपाल सिंह, जगराम,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे l

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!