A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुंगेर शाखा की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

मुंगेर बिहार जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुंगेर शाखा श्री अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता रेड क्रॉस सोसाइटी मुंगेर के मैनेजिंग कमेटी की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन रेड क्रॉस के राज्य शाखा प्रतिनिधि जय किशोर संतोष ने किया। जय किशोर संतोष ने जिला पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वर्तमान कमेटी के कार्यों की अपने समय-समय पर यत्र तत्र और सर्वत्र मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। आपकी सहाना एवं मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा है वही हमारा संबल है। जिला पदाधिकारि मुंगेर ने कहा कि अपने कार्यकाल में उनकी जितनी भी पोस्टिंग हुई है उन सबों में मुंगेर रेड क्रॉस का कार्य और सामाजिक भागीदारी सबसे अव्वल है। हर किस्म की आपदा में रेड क्रॉस की वर्तमान टीम ने बढ़िया काम किया है। राज्य शाखा प्रतिनिधि जय किशोर संतोष ने मौके पर जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष से कुछ मांगी रखी जिसको उन्होंने स्वीकार कर लिया। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सचिव देव प्रकाश वाइस चेयरमैन कृष्ण कुमार अग्रवाल राज्य शाखा प्रतिनिधि जय किशोर संतोष शुभंकर झा इंजीनियर उमाशंकर डॉ पंकज ललन ठाकुर अंकित जालान शिशिर कुमार मनोज जैन ओम प्रकाश अग्रवाल रवि प्रकाश महतो किशोर सिंह तुषार आदि अन्य सदस्य मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!