प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अखिल भारतीय पंच निर्माणी अग्नि अखाड़ा के सान्निध्य में वैष्णो संप्रदाय के अखिल भारतीय, तीनों अग्नि अखाड़ा, चार संप्रदाय, सात प्रमुख खालसा पंचों की उपस्थिति में जोधपुर के वैदेही बल्लभदेवाचार्य को रामानंदाचार्य के पद पर पट्टाभिषेक कर पद पर प्रतिष्ठित किया गया। तुलसी पीठेश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य की ओर से स्वामी वैदेही बल्लभ देवाचार्य का पट्टाभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान पुरोहितों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार एवं धर्म ध्वजा के नीचे पुकार के बाद धार्मिक अनुष्ठान हुए। स्वामी वैदेही बल्लभाचार्य को रामानंदाचार्य पद प्रतिष्ठित होने पर प्रयागराज के संत-महात्माओं सहित श्रद्धालुओं ने जयकारे के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जगतगुरु रामभद्राचार्य के साथ छावनी में दिगंबर अखाड़ा के महंत वैष्णवदास महाराज, निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, खाकी अखाड़ा के मोहनदास महाराज, निर्मोही अनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत राजेंद्र दास महाराज, चार संप्रदाय सांवरिया बाबा के चारों महंत टिला गद्या जगतगुरु द्वारा आचार्य माधवचार्य महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरीशंकर महाराज, अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय सचिव महामण्डलेश्वर ईश्वर दास महाराज, द्वाराचार्य जगतगुरु सहित संत शामिल हुए। श्रद्धालु गिरधारी वैष्णव ने बताया कि मसूरिया स्थित भीड़ भंजन बालाजी मंदिर के महंत के रूप में सेवाएं देने के साथ ही अब पश्चिम पीठ शेषमठ सिंघाड़ा के रामनंदाचार्य मठ में भी सेवाएं देने के साथ ही सनातन धर्म का पाठ पढ़ाने के साथ धर्म का प्रचार किया जाएगा। देवाचार्य ने बताया कि नवंबर 2024 में जगद्गुरु रामाचार्य देवलोक हो गए थे और अब जगद्गुरु रामानंदाचार्य की ओर से प्रतिष्ठित करते हुए पश्चिम पीठ का दायित्व दिया गया है।युवाओं में लुप्त होते संस्कारों को बचाने के प्रयास करेंगे : वैदेही बल्लभस्वामी वैदेही बल्लभ देवाचार्य ने पट्टाभिषेक के पश्चात बातचीत के दौरान कहा कि वैदिक सनातन धर्म की रक्षा, संस्कृति-संस्कारों की रक्षा में कदम बढ़ाया जाएगा। जोधपुर मारवाड़ के लिए यह सौभाग्य की बात है कि पूर्व में अखिल भारतीय संघ समिति राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, संघ के प्रचारक के रूप में भी सेवाएं दी हैं। आगामी दिनों में जोधपुर आने के पश्चात भीड़ भंजन बालाजी मसूरिया पहाड़ी पर विराजमान रहेंगे। उन्होंने कहा कि लुप्त होते संस्कारों को बचाने के प्रयास करने के साथ ही कपड़ों, खान में सुधार लाने के प्रयास किए जाएंगे।
पूर्व विधायक संगठन की वार्षिक आमसभा बैठक;अपने हितों के लिए 05 प्रस्तावों पर की चर्चा
10/07/2026
आगरा की न्यूज जिला प्रशासन ने शुरू की मेरी नज़र में आगरा ओनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता।
10/07/2026
(no title)
10/07/2026
जिला परिषद अध्यक्षा ने किया परिवार कल्याण मेला का उद्घाटन
10/07/2026
मा. उपराष्ट्रपति, मा. राज्यपाल बिहार एवं मा. मुख्यमंत्री बिहार के प्रस्तावित गया आगमन को लेकर आज जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया, नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा बिपार्ड गया एवं हवाई अड्डा गया का संयुक्त निरीक्षण किया गया l
10/07/2026
गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार,
10/07/2026
अमझोर सरपंच की बढ़ी मुश्किलें: महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जयसिंहनगर पुलिस ने दर्ज की NCR
10/07/2026
निगमायुक्त ने जोन प्रभारियो एवं सफाई अमले के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
10/07/2026
धुरकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सात वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
10/07/2026
भारतीय दिव्यांग यूनियन की मासिक बैठक संपन्न, दिव्यांगजनों ने सरकार के समक्ष रखीं पांच प्रमुख मांगें
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!