

शहर कालावाली के गाँव जगमालवाली में पहला पशु मेला लगा ग्रामीणों में उत्साह
लोकेशन कालावाली
रिपोर्टर इंद्रजीत
शहर कालावाली के गाँव जगमालवाली में पहला पशु मेला लगाया गया पशु पालकों की आय बढ़ाने व पशुपालन को रोजगार की श्रेणी में लाने के लिये खंड विकास एवं पंचायत विभाग ओढ़ा द्वारा पशु मेला लगाया गया जिसमें पशुपालको द्वारा आज मेले मे 100 के करीब पशु लाये गए जिसमें सबसे अधिक पशु लाने वाले कृपाल सिंह व गुरतेज सिंह को ग्राम पंचायत जगमालवाली के सरपंच सतपाल सिंह व खंड विकास अधिकारी ओढ़ा अमन मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया खंड विकास अधिकारी अमन मित्तल ने बताया कि मेले में सौ के करीब पशु आये है मेला सुबह आठ बजे शुरू हो गया था और शाम पांच बजे तक मेला चलेगा समाचार लिखे जाने तक खंड विकास अधिकारी अमन मित्तल ने बताया कि 22के करीब सौदे आज हुए है अमन मित्तल ने बताया कि अभी ओर पशु आने की सम्भावना है शाम तक सौ के करीब सौदे हो जायेंगे आज पहला दिन है इस कारण कम पशपालक आये है धीरे धीरे जैसे लोगों को पता चलेगा पशुपालक बढ़ते जाएंगे बाहर से कलाकारो ने आकर भी लोगों का मनोरंजन किया व मेले में सहयोग करने की भी अपील की इस मौक़े पर खंड विकास अधिकारी अमन मित्तल, गाँव जगमालवाली के सरपंच प्रतिनिधि सतपाल सिंह, वेटनरी डॉक्टर मनीष कुमार,पंचायत सेक्रेटरी सुलेन्दर सिंह, एस पी ओ रमेश कुमार, ब्लॉक चेयरमैन मंजीत सिंह चट्ठा, दीपक कुमार, जग्गा जगमालवाली, डॉक्टर अवतार सिंह, कुलदीप प्रधान, मनप्रीत सिंह, विजय कुमार, साधु सिंह आदि उपस्थित थे





