A2Z सभी खबर सभी जिले की

National Highway : 53 करोड़ से सुधरेगी सैयदराजा-जमानिया-गाजीपुर नेशनल हाइवे की हालत गड्ढों के चलते आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। सड़क पर हुए गड्ढों से बचने के चक्कर में इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

सैयदराजा से जमानिया होते हुए गाजीपुर तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सेहत सुधारने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 53 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। धनराशि मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्दी ही मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद है। करीब 56 किमी सड़क की मरम्मत के बाद 60 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
आपको बता दें कि वर्ष 2002 में भाजपा सरकार के दौरान केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री राजनाथ सिंह ने सैयदराजा-जमानिया-गाजीपर मार्ग को राजमार्ग-97 घोषित किया था। इसे बाद में बदलकर एनएच-24 कर दिया गया। वर्तमान में इस मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
बताते चलें कि गड्ढों के चलते आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। सड़क पर हुए गड्ढों से बचने के चक्कर में इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। रेवसा गांव के युवक और औरड्या के किशोर की इस मार्ग पर हुए हादसे में जान जा चुकी है। तलाशपुर के दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं इस सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से चल रही थी। दो साल से तो सड़क की हालत और खराब हो गई है। इस मार्ग से दोनों जिलों के बस, ट्रक के अलावा चार व दो पहिया वाहनों से लोग आवागमन करते हैं। अब सड़क पर मरम्मत कार्य के दौरान पैच वर्क और पिचिंग का काम किया जाएगा।बता दें कि मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मार्च माह से काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। मरम्मत का काम हो जाने के वाद करीब 60 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
इस संबंध में परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार कटियार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार की ओर से 53 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्दी ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!