A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

क्षत्रिय महासभा की वरिष्ठ कार्यकारणी में 181 पदाधिकारी हुए शामिल

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा ने संगठन की वरिष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले के विभिन्न अंचलों व विधानसभा क्षेत्रों से क्षत्रिय समाज के 181 प्रमुख लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया है। जिलाध्यक्ष लखन सिंह बामोरा द्वारा बताया गया है कि क्षत्रिय महासभा जिला सागर के वरिष्ठ संरक्षक मंडल के परामर्श व सहमति से विस्तारित वरिष्ठ कार्यकारिणी में शामिल किए गए 181 प्रमुख समाज जनों में 38 वरिष्ठों को महामंत्री, 111 वरिष्ठजनों को उपाध्यक्ष तथा 31 वरिष्ठ जनों को मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ संरक्षक मंडल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से क्षेत्र व जिले में क्षत्रिय समाज में चेतना व जागरूकता लाने के लिए संगठन की गतिविधियों व कार्यक्रमों में सक्रियता से भागीदारी करने का आग्रह किया है।
Screenshot 20240718 174955 Chrome

Back to top button
error: Content is protected !!