A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू: 2.40 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल……

पहला पेपर हिंदी का

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है। इस वर्ष प्रदेशभर में कुल 2 लाख 40 हजार 341 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा का पहला पेपर हिंदी का था, जो सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित किया गया।

परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और जांच के कड़े इंतजाम
रायपुर समेत सभी परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं शुरू हुईं। छात्रों के एडमिट कार्ड और अन्य दस्तावेजों की सख्ती से जांच की गई। किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!