A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेचुरूताज़ा खबरदेशराजस्थान

जिला कलेक्टर ने वीरगति स्मारक के नवनिर्माण कार्य का किया अवलोकन

IMG 20250305 WA0051

 

चूरू. बुधवार को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला मुख्यालय पर वीरगति स्मारक के नवनिर्माण कार्य का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सुराणा ने कहा कि वीरगति स्मारक हमारे शौर्य और गौरव का प्रतीक है। स्मारक का नवनिर्माण कार्य समय पर पूरा हो तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि हमारे वीरों के सम्मान के प्रतीक वीरगति स्मारक से आत्मीय जुड़ाव रहता है। इसलिए सभी व्यवस्थाओं को बेहतरीन ढंग से सुनिश्चित करें। उन्होंने वीरगति स्मारक के निर्माण कार्य, चरणबद्ध ढंग से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए भविष्य में किए जा सकने वाले कार्यों के संबंध में चर्चा की।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!