A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफतार

सागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। थाना बांदरी में सूचना प्राप्त हुई कि एनएच 44 धसान नदी के पुल के पास मेहर में एक पालीथीन में लिपटी हुई किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश डली है सूचना पर तत्काल थाना बांदरी पुलिस द्वारा मौका स्थल पर जाकर तस्दीक की गई जो सही पाई अज्ञात मृतक की शिनाख्त देवा पिता दिलीप बाल्मीकि उम्र 32 साल नि. शनीचरी चौकी के पीछे गोपालगंज के रूप में हुई। थाना पर मर्ग क्रमांक 16/25 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जांच की गई मर्ग जांच मे मृतक की शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमे डॉक्टर द्वारा मृतक की मौत गन शॉट से होना लेख किया गया है जो मृतक की मौत किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रायफल से फॉयर कर हत्या करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध कमांक 82/25 धारा 103 (1) बीएनएस का पंजीवध्द कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये बरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एवं मार्गदर्शन मे थाना बांदरी पुलिस द्वारा मुखविर मामूर कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी की गई जो ज्ञात हुआ कि मृतक देवा बाल्मीकि को अंतिम वार उसके दोस्तों द्वारा जतिन मौर्य के घर पर छोड़ा गया था जो इसी आधार पर एवं मुखविर सूचना तंत्र तथा जतिन मौर्य की केटा कार कमांक एमपी 15 सीबी 7263 की सीसीटीव्ही फुटेज शहर में देखे गये जो उक्त कार घटना दिनांक को रात्रि में भैंसा नाका तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में देखी गई जो संदेही जतिन उर्फ मोनू मौर्य पित्ता अरविंद कुमार मौर्य उम्र 41 साल नि.लाजपतपुरा वॉर्ड सागर तथा उसके साथी शेख इकवाल उर्फ इक्कू पिता शेख रहमान उम्र 50 साल नि. शुकवारी वॉर्ड सागर व मो. परवेज उर्फ राजा पिता मो. अहसान कुरैशी उम्र 46 साल नि. शुकवारी वॉर्ड सागर को अभिरक्षा मे लेकर पूंछताछ की गई जो पाया गया कि मृतक देवा वाल्मीकि द्वारा आये दिन जतिन मौर्य के घर आकर शराब पीकर परेशान करना व पैसों की मांग कर परेशान करना जिससे परेशान होकर जतिन मौर्य ने अपने साथियों शेख इकवाल उर्फ इक्कू व मो. परवेज उर्फ राजा के साथ मिलकर मृतक देवा को शराब पीने के बहाने जतिन मौर्य के घर पर बुलाकर जतिन मौर्य द्वारा अपनी लॉयसेंसी 0.22 वोर रॉयफल से देवा बाल्मीकि को पीछे से सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी तथा मृतक देवा बाल्मीकि की लाश को अपने साथियों से अपनी केटा कार से धसान नदी के पुल के पास मेहर में फेंक दिया गया। आरोपी के मेमो के आधार पर घटना में प्रयुक्त 0.22 वोर रॉयफल व केटा कार कमांक एमपी 15 सीबी 7263 को जप्त किया गया है एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर बंद हवालात किया गया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।प्रकरण के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्‌तारी मे थाना प्रभारी बांदरी निरीक्षक गजेन्द्र सिंह बुंदेला, उनि मनोज वास्केल, सउनि देवेन्द्र श्रीवास्तव प्र.आर. कमलेश कुमार, राजेश तिवारी आरक्षक लोकेन्द सिंह, दीपक सोनी देवेन्द्र यादव, विजय प्रताप, राहुल सोलंकी, जागेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।IMG 20250320 WA0003

IMG 20250320 WA0002

IMG 20250320 WA0001

Back to top button
error: Content is protected !!