A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिहारी जू मंदिर पर महिलाओं ने खेली होली, किया नृत्य

 

बिहारी जू मंदिर पर महिलाओं ने खेली होली, किया नृत्य

टोड़ीफतेहपुर में मंदिर पर होली खेलती महिलाएं। संवाद

टोड़ीफतेहपुर। मोहल्ला नजरगंज में श्री बिहारी जू महाराज मंदिर में रंग पंचमी के अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक होली खेली और भजनों की मधुर धुनों पर झूमकर नृत्य किया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजयमान रहा। होली महोत्सव आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं।

होली महोत्सव का आयोजन नागा संत गोपालदास व पुजारी वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। संत गोपालदास के सानिध्य में भक्तों ने भगवान श्री बिहारी जू महाराज की आराधना की और रंगों की होली खेलकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति प्राप्त की।

महिलाओं ने गुलाल और अबीर के रंगों से एक-दूसरे को रंगकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि होली महोत्सव का यह आयोजन धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।


Screenshot 2025 03 20 08 05 17 36 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

Back to top button
error: Content is protected !!