A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी

शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी

इनका जन्म 16 अगस्त 1831 को सिवनी जिले के मनकेडी के जागीरदार राव जुझार सिंह लोधी के यहां हुआ। इनका विवाह रामगढ़ रियासत मंडला मध्य प्रदेश के राजा विक्रमादित्य सिंह से हुआ। इनके दो पुत्र शेर सिंह और अमान सिंह नाबालिग थे। राजा विक्रमादित्य अस्वस्थता के कारण राज्य संभालने में असमर्थ हो गए थे तो राज्य की बागडोर रानी अवंती बाई लोधी ने संभाल ली। 1851 में रानी अवंती बाई लोधी की इच्छा के विरूद्ध रामगढ़ राज्य के मामलों की देखभाल के लिए एक अंग्रेजी तहसीलदार की नियुक्ति कर दी गई, जिससे उन्होंने अपमानित महसूस किया। उन्होंने अंग्रेजों से अपना राज्य वापस जीतने की कसम खाई, इसी बीच विक्रमादित्य सिंह का निधन हो गया। देश के विभिन्न राजाओ और जार्मीदार अंग्रेजो के खिलाफ एकजुट होने लगे। रानी अवंती बाई ने भी लगभग 4000 हजार की एक सेना खड़ी की और 1857 के दौरान स्वयं उसका नेतृत्व किया। रानी ने मंडला पर कब्जा करने के इरादे से खीरी नामक गांव से अपनी सेना का संचालन किया, इसमें उन्होंने अंग्रेजी सेनापति वडिंगटन को हरा दिया।

वाडिंगटन ने पुनः रामगढ़ पर आक्रमण कर दिया। रानी ने अपनी सेना के साथ देवहारगढ़ की पहाड़ी पर अंग्रेजों की सेना से लोहा लिया। अंग्रेजों ने इस पहाड़ी को चारों ओर से घेर लिया उसके बाद रानी अवंती चाई लोधी एवं अंग्रेजों में भयंकर युद्ध में रानी अवंती बाई अपने साहस और कौशल के बावजूद विशाल और अच्छी तरह से सुसज्जित अंग्रेजी सेना के खिलाफ लंबे समय तक टिक नहीं सकी। अंग्रेज उनके शरीर को हाथ न लगायें और अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण करने की अपेक्षा अपने प्राणों की आहुति देना बेहतर समझा और 20 मार्च 1858 को रानी अवंती बाई लोधी शहीद हो गई। भारत सरकार ने रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में डाक टिकिट जारी किया। नर्मदा नदी बरगी जबलपुर मध्य देश पर बने बांध का नामकरण रानी अवंतीबाई लोधी सागर परियोजना बरगी जिला जबलपुर रखा गया। पूरे भारत वर्ष में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापित है, कई शिक्षण संस्थानों के नाम उनके नाम पर रखे गये। उनके जन्म दिवस 16 अगस्त और बलिदान दिवस 20 मार्च को पूरे देश में मनाया जाता है ।। नारी शक्ति की प्रतीक अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीचाई लोधी को शत शत नमन ।।

Back to top button
error: Content is protected !!