उत्तर प्रदेशबस्ती

बाइक सवार दो लोगों की मार्ग दुघर्टना में हुई मौत, एक गम्भीर रूप से घायल

बाइक सवार दो लोगों की मार्ग दुघर्टना में हुई मौत, एक गम्भीर रूप से घायल

 संतकबीरनगर। आज सुबह भोर में लगभग 3:00 बजे के करीब पल्सर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों का हुआ भीषण एक्सीडेंट जिसमें दो की मौत हो गई एक युवक की हालत गंभीर है जिसका गोरखपुर अस्पताल में चल रहा है इलाज। आपको बता दे की मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतकों में एक का नाम सूरज गौड़ जो गंगा देवरिया का रहने वाला था दूसरा मृतक युवक का नाम विशाल गौंड है जो बरदहिया बाजार का रहने वाला था दोनों की उम्र लगभग 21 वर्ष बताया जा रहा है।इनके साथ एक इनका दोस्त और भी था यह तीनों लोग मोटरसाइकिल पल्सर पर एक साथ बैठकर कहीं से आ रहे थे अभी वह चकदही के पास पहुंचे ही थे कि उनका एक्सीडेंट हो गया जिसमें दोनों लड़के विशाल गौंड और सुरज गौंड की मौत हो गई।उनके साथ का एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!