A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

पुलिस अधीक्षक ने SWAT कमांडो, स्पोर्ट्स एसपीओ व नशा मुक्ति टीम की मीटिंग लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश ज्यादा से ज्यादा दवाई दिलवाएं व समय-समय पर उनका कुशलक्षेम लेः- एसपी सिद्धान्त जैन आईपीएस

IMG 20250404 WA0218

पुलिस अधीक्षक ने SWAT कमांडो, स्पोर्ट्स एसपीओ व नशा मुक्ति टीम की मीटिंग लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ज्यादा से ज्यादा दवाई दिलवाएं व समय-समय पर उनका कुशलक्षेम लेः- एसपी सिद्धान्त जैन आईपीएस

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 04 अप्रेल । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन ने अपने कार्यालय में SWAT कमांडो, स्पोर्ट्स एसपीओ व नशा मुक्ति टीम की मीटिंग लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । मीटिंग का मुख्य उद्देश्य डबवाली को नशा मुक्त बनाना, युवा पीढ़ी को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ना व नशा पीड़ितों को नशे से छुटकारा दिलाने बारे रहा । इस मीटिंग में प्रभारी नशा मुक्ति टीम व स्पोर्ट एसपीओ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।
पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति टीम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रथम लक्ष्य डबवाली क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना है । जिसके लिए डबवाली पुलिस का अलग-अलग टीमें इस कार्य में दिन रात लगी हुई हैं और नशा तस्करों की धर पकड़ कर रही है । उन्होने कहा कि नशा तस्करों पर कार्यवाही के साथ-साथ जो लोग नशा करते हैं उन्हें नशे से दूर करने का काम भी डबवाली पुलिस को करना होगा । जिसके लिए नशा मुक्ति टीम दिन-प्रतिदिन नशा पीड़ितों की पहचान कर उनकी काउंसलिंग करवाकर उन्हे दवाई दिलवा रही है । नशा मुक्ति टीम को निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ दवाई दिलवाना नहीं है बल्कि जिनको दवाई दिलवाई जा चुकी है उनसे संपर्क में रहना है और समय-समय पर उनकी हालात की जानकारी लेते रहना है । क्योंकि नशा छोड़ने में समय लगता है । इस समय अवधि के दौरान नशा पीड़ित व्यक्ति फिर से नशा न करने लगे इसका जरूर ध्यान रखना है । अपने क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्रों की जांच करते रहें ।
उन्होने आगे कहा कि कमांडो टीम व स्पोर्टस एसपीओ हर गांव शहर में जाकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताएं । साथ ही युवाओं को नशे से दूर रह कर एक स्वस्थ व सुखी जीवन जीने की राह दिखाएं । ज्यादा से ज्यादा खेलों का आयोजन कराए । जिससे युवाओं में खेलों की भावना जागृत हो । स्कूल कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताएं । नशे के विरूद्ध इस लड़ाई में आमजन का सहयोग लें । नशा तस्कर एक बात अपने मन में बैठा लें कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!