भारत की संवैधानिक व्यवस्था से पास हुआ वक्फ कानून – कलराज मिश्रा
राणा सांगा पर की गई टिप्पणी देश के सम्मान के विरुद्ध – कलराज मिश्रा
सुलतानपुर। भाजपा नेता रामचन्द्र मिश्रा के यहा निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इसका उद्देश्य गरीब मुसलमानों को सशक्त बनाना है।वक्फ कानून संसद से पास हुआ कानून है।भारत की संवैधानिक व्यवस्था में कोई भी राज्य केंद्रीय कानून को लागू करने से इनकार नहीं कर सकता।अगर कोई ये कहता है कि हम इसे लागू नहीं करेंगे, तो यह सीधे सीधे संविधान का उल्लंघन है।वक्फ गरीबों की संपत्ति है।यह कानून संसद में सभी दलों के सांसदों द्वारा घंटों चर्चा करने के बाद बना है। भारत सरकार ने दोनों सदनों में बहुमत से वक्फ बिल को पास किया है।संसद ने वक्फ बोर्ड में जो खामियां थी उसको दूर करने का काम किया है।इसमें कहीं भी मस्जिद और जमीन को हड़पने की बात नही है।यह बिल वक्फ संपत्ति को पारदर्शी ढंग से नियमित स्वरूप प्रदान करने और ढंग से उसका सदुपयोग करने के लिए है।यह गरीब मुसलमान के हित में किया गया फैसला है।इस कानून से गरीब मुस्लिम को फायदा मिलेगा।इस बिल को सभी दलो को मनाना चाहिए।वहीं आगे कलराज मिश्रा ने राणा सांगा को लेकर किये गए सवाल पर कहा कि राणा सांगा का गौरवशाली इतिहास है। मातृभूमि के रक्षक थे। उनके बारे में जिस प्रकार की टिप्पणी की गई है वह सर्वथा ग़लत और अहितकारी है।उनके के बारे में कहा जाता है…80 घाव लगी सी तन में फिर भी व्यथा नहीं थी मन में,जो व्यक्ति जीवन भर संघर्ष करता रहा उसके बारे में अशोभनीय टिप्पणी ठीक नहीं है।देश के सम्मान के विरुद्ध है।इस समय जो करनी सेना कर रही है,विरोध करना ठीक है लेकिन हिंसा करना ठीक नहीं है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, डॉ एमपी सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रवीन कुमार अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी आदि मौजूद रहे
*तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 3 माह से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान*
13/02/2026
एचआर डी ए द्वारा अनाधीकृत निर्माण को मौके पर किया सीज
13/02/2026
गुरु के श्री चरणों में समर्पित होकर ही मनुष्य अपार शांति की प्राप्ति कर सकता है श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती महाराज हरिद्वार
13/02/2026
आपका सवाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन आप कह रहे हैं कि रामनगर, वाराणसी में प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड पर आंखों की जांच चार बार कराई जा रही है, और शायद आपको यह गलत या ज़्यादा लग रहा है।
13/02/2026
महाशिवरात्रि के अवसर पर परंपरा के मुताबिक बाबा मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र पंचशूल को आज महाशिवरात्रि से पहले विधिवत उतारा गया। ज्ञातव्य है कि महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन पहले साल में एक बार बाबा मंदिर और पार्वती मंदिर के शीर्ष पर स्थित पंचशूल को विधिवत उतारा जाता है।
13/02/2026
जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1755 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित*
13/02/2026
राम ही युक्ति राम ही मुक्ति राम करें उध्दार रे श्री महंत जय रामदास महाराज हरिद्वार
13/02/2026
राम का नाम जीवन की सफलता के आधार के साथ-साथ मोक्ष का भी माध्यम है महामंडलेश्वर श्री श्याम दास महाराज हरिद्वार
13/02/2026
वनमण्डलाअधिकारी के मार्गदर्शन में जैजैपुर क्षेत्र के दो आरा मिल सीलबंद
13/02/2026
सवर्ण समाज ने शंख और घंटे बजाकर किया यूजीसी का विरोध
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!