A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

जंगली सुअर के हमले से, ग्रामीण की दर्दनाक मौत…………

ग्राम फुलसरी जोगिन जंगल में हुआ हादसा......

कोरबा :- जिले के ग्राम फुलसरी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव के ही 56 वर्षीय बंधु राम कंवर पिता नोहरी कंवर की जंगली सुअर के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे रोजाना की तरह सुबह काम के सिलसिले में गांव के पास स्थित जंगल गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंधु राम कंवर शनिवार सुबह गांव के पास जोगिन जंगल (कक्ष क्रमांक P-1116) में गए थे। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे एक जंगली सुअर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। सुअर ने उन्हें बुरी तरह घायल कर काफी दूर तक घसीटा। गंभीर चोटों के चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!