A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू की जायेगी

20250426 165808 वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: कैलाश मानसरोवर की यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार 26 अप्रैल को कैलाश मानसरोवर आवेदन की प्रक्रिया के लिए बेवसाइट भी खोल दी है। कैलाश मानसरोवर जाने के ईच्छुक तीर्थयात्रीगण http//kmy•giv•in पर आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष 2025 में उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते यात्रियों का जत्था कैलाश मानसरोवर जायेगा। जत्थे में यात्री उत्तराखंड से लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए मानसरोवर पहुंचेगे। कुछ जत्थे यात्रियों का ग्रुप सिक्किम से नाथूला होते हुए मानसरोवर की यात्रा करेगा। ज्ञात हो कि कैलाश मानसरोवर चीन के कब्जे वाले तिब्बत में आता है। विदेश मंत्रालय इस यात्रा हर वर्ष आयोजित करता है। कोविड की लहर आने के बाद से पिछले पांच साल से चीन कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए भारतीयों को इजाजत नही दे रहा था। अब पांच साल की लम्बी अवधि के बाद एक फिर कैलाश मानसरोवर की यात्रा का सौभाग्य मिलने वाला है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू होने से भारत और चीन के बीच के संबंधों को सुधारने की कोशिश रूप मे देखा जा रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!