A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेश

आगरा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/ सहायक योजना का लाभ उठाएं ।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना का उठाएं लाभ

कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल पर करें आवेदन

आगरा. 30.4.2025/जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती ज्ञान देवी ने जनपद के समस्त दिव्यांगजन को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाते है। उक्त के क्रम में उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांगजन से आग्रह किया है कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण यथा ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्लाइन्ड छड़ी, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट, एम०आर० किट, स्मार्ट केन, स्मार्ट फोन, टेबलेट, (बी०टी०ई० (कान की मशीन की बैटरी) बनावटी यथा कटे हाथ-पैर लगवाना, कैलिपर्स जूता आदि उपकरण प्राप्त करना चाहते है, वे उपकरण प्राप्त करने हेतु अपना आवेदन वेबसाइट https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन कराकर उसके साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आय प्रमाण पत्र (नगरीय क्षेत्र हेतु रू0 56460/- एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु रू 46080/- वार्षिक से अधिक न हो) जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं दिव्यांगता प्रदर्शित दो रंगीन फोटो के साथ कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, आगरा विकास भवन संजय प्लेस, आगरा कमरा नं0 05 में जमा करें ताकि नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!