
समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव जी अंबेडकर के फोटो को आधा फाड़कर उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव का फोटो लगाकर वायरल कर दिया है जिसको लेकर जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है व समाजवादी पार्टी द्वारा ऐसा किए जाने की घोर निंदा की जा रही है
विमल कांत संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश

माननीय विधायक Prof. Shyam Bihari Lal ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की आधी फोटो काटकर, उसमें अखिलेश यादव की फोटो को लगाकर क्या लगता है कि अखिलेश यादव को बाबा साहब के समकक्ष कर दोगे। ये आप लोगों की कुंठित मानसिकता है। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। बाबा साहब को मानने वाले सभी लोग अगले चुनाव आपको एक भी वोट न देकर इसका जवाब देगें। धरने में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह जी विधायक प्रोफेसर डॉ श्याम बिहारी लाल जी अनिल कश्यप प्रतुल अग्रवाल जी विधान सभा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी फरीदपुर आदि लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा के आगे बैठकर धरना प्रदर्शन किया तथा कहा कि जब तक अखिलेश यादव माफी नहीं मांगेंगे तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा एमएलसी माननीय कुंवर महाराज सिंह जी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की पूरे देश में कोई भी बराबरी नहीं कर सकता है








