सब फ़र्ज़ शौहर का अदा तो खूब करते हो मियां,
है कर्ज जो मां बाप का थोड़ा चुकाने दीजिए,
चारों तरफ अब खौफ है बस मैडमों के नाम से
जो हैं मनाते मेंस डे उनको मनाने दीजिए : मुजाहिद गोड्डावी
झारखंड, गोड्डा।
गोड्डा जिला के 43 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के बसंतराय मुख्यालय में अंजुमन तरक्की – ए – उर्दू झारखंड, जिला इकाई गोड्डा के तत्वावधान में मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन
नज़्म पेश करते शायर एंव मौजूद लोग
किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक थाना प्रभारी प्रेम मोहन झा, डॉ मो राउफ आजाद एवं जिला पार्षद मो एहतेशाम उल हक ने फीता काट कर किया। गोड्डा जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित मुशायरे में शोहरतयाफ़्ता शाइरा रौशन हबीबा रौशनी मधुपुर ने अपने जादुई आवाज से उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गए। कोलकाता से आए ख्यातिप्राप्त शायर सुशील साहिल ने जब कुत्ते पर नज़्म पढ़ी तो तालियों की गड़गड़ाहट से श्रोताओं ने स्वागत किया। गोड्डा जिला के मशहूर शाइर नईमुद्दीन इबारत के कलाम को खूब सराहा। गोड्डा से आए शाइर मुजाहिद गोड्डा के कलाम को भी लोगों ने खूब सराहा। वरिष्ठ शाइर कलीमुल्लाह परवाना, शम्स परवाना, तल्हा जिया, युवा युवा शाइर डा राधेश्याम चौधरी, शकील शम्सी, आफताब आलम ने अपनी खूबसूरत कलाम पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन तरक्की – ए – उर्दू झारखंड, जिला इकाई गोड्डा के जिला सचिव सुलेमान जहांगीर आजाद ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन शायर सुशील साहिल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मो. मुजाहिद उल इस्लाम मौजूद थे। मौके पर हफीज मकबूल, प्रो इकरामुल हक, मुख्तार अहमद, मो जैनुल, मो मुबारक हुसैन, जमालुद्दीन सहित सैकड़ों साहित्य प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।