A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के निर्माणाधीन यूनिट का निरक्षण

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ डिस्ट्रिक्ट हेड चित्रसेन घृतलहरे, 05 जून 2025//पेंड्रावन//कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे बुधवार को बिलाईगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत गिरसा, विकासखंड बिलाईगढ़ में निर्मित हो रहे फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत में निर्मित सेफ्टी टैंक वाले शौचालयों से निकलने वाले मलीय कीचड़ का प्रबंध करने के लिए लगभग 39 लाख की लागत से विकासखंड में केवल एक यूनिट फिकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सीईओ जनपद पंचायत बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान को कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से कलेक्टर ने उनके कार्यों के प्रगति के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन निमिष कुमार सहित स्थानीय सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित थे।IMG 20250604 WA0037
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रो से निकले वाले मलीय कीचड़ का प्रबंधन के लिए सभी विकासखंडो में फिकल स्लक मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की गई है। डी स्लज वाहन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो से न्यूनतम दर पर सेफ्टीक टैंक खाली कराने का कार्य किया जाता है, जिससे आम जनता को लाभ मिलता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!