उत्तर प्रदेश

अनियंत्रित कट बना हादसों का कारण, दो युवक गंभीर रूप से घायल

अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर, पियारेपुर के सामने बना है अनियंत्रित कट

अम्बेडकर नगर। जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर, पियारेपुर के सामने बना अनियंत्रित कट लगातार हादसों की वजह बनता जा रहा है। विभागीय अनदेखी के चलते यह कट न तो चिह्नित किया गया है और न ही इसके आस-पास कोई चेतावनी संकेत या रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, जिससे राहगीरों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता है।
बृहस्पतिवार की रात करीब 8:15 बजे इसी कट पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कट दुर्घटनाओं का गढ़ बन चुका है। विगत कुछ दिनों में यहां कई बार दोपहिया चार पहिया वाहन फिसलने और टकराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हर दूसरे दिन यहां कोई न कोई हादसा होता है। स्थानीय निवासियों मांग है कि जल्द से जल्द इस कट को संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और चेतावनी चिह्नों से युक्त किया जाए। साथ ही, इसकी संरचना की पुनः समीक्षा कर इसे सुरक्षित ढंग से डिज़ाइन किया जाए ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।यह मामला न केवल प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बुनियादी सुरक्षा उपायों की अनदेखी आम लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है।

Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!