
चित्रकूट 26 जून 2025
सेवा भारती द्वारा समस्त दिव्यांगों एवं वृद्ध जनों को निशुल्क सामग्री उपलब्ध कराई गई
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट सेवा भारती चित्रकूट एवं Alimco के संयुक्त तत्वाधान प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र चित्रकूट में आज फिर 10 दिव्यांग लोगों को बैटरी युक्त व्हीलचेयर, 5 बुजुर्गों को हाथ से चलने वाली व्हीलचेयर, 8 बुजुर्गों को गले की बेल्ट, कमर की बेल्ट ,घुटने की बेल्ट, चेयर कमोड एवं स्टिक वितरित किए गए । जनपद की अग्रणी संस्था सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने कहा कि सेवा भारती पूरे जनपद चित्रकूट के जरूरतमंद लोगों को अनेकों अयामो के माध्यम से शोषितों ,वंचितों, बुजुर्गों ,महिलाओं, दिव्यांगों, विधवाओं, छात्र-छात्राओं, सेवा बस्तियों में जाकर निस्वार्थ भाव से अपना संपूर्ण सहयोग बिना किसी भेदभाव के प्रदान करती है। अभी तक हजारों हजार लोग किसी न किसी रूप में लाभान्वित हो चुके हैं। सेवा भारती किसी भी पार्टी किसी भी धर्म किसी भी जाति के फर्क से ऊपर उठकर बिना किसी आडंबर दिखावा के निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करती है। सेवा भारती की सेवाएं जनपद के हर ब्लॉक हर गांव तक पहुंच रही हैं। इसके लिए ब्लॉक एवं गांव स्तर पर पूरी टीम के साथ हर घर लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर्य है। जनपद का कोई भी गांव और गांव के लोग मिलने वाले लाभ से वंचित न हो सकेंगे। सेवा भारती कई वर्षों से जनपद में अपने निस्वार्थ सेवा के लिए जानी जाती है। संस्था कोई भी किसी तरह का शुल्क नहीं लेती। एक बार फिर आप सभी लोगों से अपील है कि यदि आपके परिवार में पड़ोस में गांव में मोहल्ले में कोई भी बुजुर्ग दिव्यांग हो जो सरकार से मिलने वाली योजनाओं से वंचित हो तो हमें अवश्य सूचित करें। सेवा भारती अपना शत प्रतिशत सहयोग अवश्य करेगी। आज के कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे, एलिम्को कंपनी के रूपेश भगत, अर्णवउत्तम, महेंद्र एवं दूर दराज से आए दिव्यांग बुजुर्ग एवं साथ आए सहयोगी उपस्थित रहे।



