A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

आज से झमाझम बारिश, झारखंड में रेड अलर्ट

 

 

देश में मानसून ने अब जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 30 जून से अगले एक हफ्ते तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। इसको लेकर झारखंड एवं ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में जोरदार बारिश (20 सेमी से ज्यादा) की चेतावनी दी गई है। बिजली गिरने और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। किसानों, यात्रियों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और विदर्भ में भारी बारिश का अनुमान है। बिजली गिरने और आंधी-तूफान के साथ जलभराव की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 5 जुलाई तक पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की संभावना है। पश्चिम भारत के कोकण, गोवा, महाराष्ट्र घाट क्षेत्र और गुजरात में 30 जून को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल और तेज हवाएं चलेंगी। असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा में 30 जून को हल्की से मध्यम बारिश होगी, वहीं 2 से 5 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है।

 

 

अगले 7 दिनों के लिए जरूरी अलर्ट

यात्रा टालें या मौसम अपडेट चेक कर निकलें।

बिजली चमकने के दौरान खुले में न रहें।

खेतों, नदी-नालों और पुराने पेड़ों से दूरी बनायें।

पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने से पहले स्थानीय प्रशासन की सलाह लें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!