A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन

अखिलेश यादव के जन्मदिन कार्यक्रम का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन

 

सपाईयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का लिया निर्णय

गोंडा। मंगलवार 01 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों को किया गया। जिसमे शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश के आदेशों के क्रम में पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक सभा द्वारा अपने महबूब नेता अखिलेश यादव के जन्मदिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। जिसमे मोहसिन ख़ान प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा, अध्यक्ष मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ने मदरसा दरसगाह इस्लामी हलधरमऊ, निजी कब्रिस्तान, मधु इंटर कॉलेज, आदि जगहों पर पौधारोपण कर अपने नेता को समर्पित किया। वहीं जेडआईसीटी कंप्यूटर सेंटर करनैलगंज, प्यारा बचपन ए प्ले स्कूल मधु इंटर कालेज व दरसगाह इस्लामी स्कूल के सभी शिक्षकों के साथ मिलकर केक काट कर एक दूसरे को खिलाते हुए बधाई दी। इस अवसर पर फ़िरोज़ आलम, हफ़ीज़ अब्दुल अलीम, हफ़ीज़ अब्दुर्रशीद, मौलाना सकलैन अहमद, अनुपम शुक्ला, मुंशी लाल यादव, रमेश कुमार तिवारी, फारूक अहमद, अमृतलाल पांडेय, अखिलेश कुमार तिवारी, शबनम सिद्दीकी, अरबिया सिद्दीकी आदि साथी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!