A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत जलालपुर वन विभाग ने किया वृक्षारोपण

अम्बेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर डीघी ग्राम समाज में वन विभाग द्वारा “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत वन महोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह यादव ने वन क्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार और उनकी टीम के साथ पौधारोपण किया।
जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार यादव ने लोगों से वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। समय रहते सजग नहीं हुए तो प्राकृतिक असंतुलन और जलवायु परिवर्तन की समस्याएं बढ़ेंगी।
कार्यक्रम में वन विभाग की टीम सहित हैती गुप्ता, अनिल यादव स्थानीय लोगों को पौधों की देखभाल का तरीका बताया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई गई। वृक्षों के महत्व पर विशेष चर्चा की गई।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!