
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: नागपुर के एमआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकारी ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। इस घटना से गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छेड़खानी का आरोपी गर्ल्स हॉस्टल के पिछले दरवाजे के रास्ते से हॉस्टल में प्रवेश करके छात्रा के कमरे तक पहुंचा और छात्रा के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। छात्रा की नींद खुल जाने से पकड़े जाने के भय से आरोपी भाग निकला भागते समय आरोपी ने छात्रा का मोबाइल फोन भी अपने साथ लेकर भाग गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही करने में जुटी है।