
बिलासपुर संभाग संवाददाता सुखदेव आजाद
बिलासपुर छत्तीसगढ़
पेशेंट के साथ धोखाधड़ी किया जा रहा है अब देखना यह होगा कि इस पर कार्यवाही कब तक होती है
एक गंभीर मामला फिर सामने आया है
ग्राम गटौरा में तुलसी जो 17 वर्ष बालिका की यह घटना है
तुलसी 17 वर्षी बालिका कि पेट में अचानक 27 जुलाई को दर्द हुआ तो श्री राम कृष्ण हॉस्पिटल गांधी चौक बिलासपुर में भर्ती किया गया जहां पर उनकी इलाज आयुष्मान कार्ड के द्वारा किया जाएगा बताया गया लेकिन भर्ती होने के अगले दिन उनसे पैसे ऐठना चालू कर दिया और चार-पांच दिन के अंदर में 70 हजार नगद ले लिया गया 25 हजार ऑनलाइन ले लिया गया उसके बाद 45 हजार आयुष्मान कार्ड से भी काटा गया है जब इन सभी पैसों की तुलसी के पिताजी के द्वारा रसीद मांगा गया तो डॉक्टर के द्वारा अस्पताल स्टाफ के द्वारा ठेंगा दिखाना चालू कर दिए तुलसी के पिता धरमु धीवर ने जब रसीद मांगना शुरू किया तो डॉक्टरों द्वारा तुलसी को छुट्टी कर दिए तुलसी के पापा परेशान कहां जाऊं कहां जाऊं ऐसे सोचकर काफी चिंतित में पड़ गया फिर बिलासपुर के दूसरे अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया जहां पर आयुष्मान कार्ड के द्वारा फ्री में इलाज अभी चल रहा है तुलसी का इलाज रामकृष्ण हॉस्पिटल में ना ही ढंग से इलाज हुआ और ना ही उनकी तबीयत में सुधार आई डॉक्टरों द्वारा पैसे लेते रहे अस्पताल के स्टाफ के द्वारा और इनको परेशानी में डालते रहे तुलसी के पिताजी अब मीडिया के सहारा लेकर के अपने पैसे को और हो रहे उस अस्पताल में अन्याय को रोकने के लिए गुहार लगा रहे हैं कलेक्टर जी और सीएमओ साहब को इसकी शिकायत लिखित में किया गया है देखना यह है कि क्या तुलसी के पिता को न्याय मिलता है






