
सड़क दुर्घटना में 1995 में एफ आई आर हुई थी दर्ज 1997से था फरार
सड़क दुर्घटना में 1995 में एफ आई आर हुई थी दर्ज 1997से था फरार
28 साल से फरार आरोपी को सोनकच्छ पुलिस ने किया गिरफ्तार सड़क दुर्घटना में 1995 में एफ आई आर हुई थी दर्ज 1997से था फरार 
देवास पुलिस अधिकारीयों के निदेर्षानुसार द्वारा थाने पर लंबित स्थाई वारंटीयों की पतारसी दौरान दिनांक 06.08.25 को थाना सोनकच्छ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विगत वर्षो से थाना सोनकच्छ में सड़क दुर्घटना के मामले में करीब 28 साल से फरार चल रहे आरोपी धनसिंह पिता सेवाराम (56) निवासी धीरज नगर खजराना इंदौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी वर्ष 1997 से फरार था। उस पर थाना सोनकच्छ में वर्ष 1995 में मामला दर्ज हुआ था।थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने एक विशेष टीम बनाई थी। टीम लगातार आरोपी की तलाश में लगी थी। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धनसिंह अब खजराना क्षेत्र में रह रहा है। पहले उसका पता क्षिप्रा था। पुलिसआरोपी के मोबाइल नंबर की सीडीआर साइबर सेल देवास से मंगवाई। लोकेशन के आधार पर उसे इंदौर स्थित निवास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में प्रआर हरिओम यादव, आरक्षक श्याम बिहारी शर्मा और साइबर सेल देवास से आरक्षक युवराज का सहयोग रहा।






