A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

15 अगस्त को जिलेभर में मदिरा की दुकाने रहेंगी बंद…….

 वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़/समृद्ध भारत डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर चित्रसेन घृतलहरे,सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अगस्त 2025// स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले को मदिरा शुष्क दिवस घोषित किया है। आदेश के अनुसार 15 अगस्त को जिले की सभी देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।जारी आदेश के तहत 15 अगस्त को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सीमा में संचालित सभी मदिरा दुकानें—देशी मदिरा दुकान (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट), विदेशी मदिरा दुकान (एफ.एल-1 घघ) सहित दुकानों से जुड़े अहाते, सीएस-2 (ग-अहाता), सीएस-2 (ग-कंपोजिट अहाता) और एफ.एल-1 (ख-अहाता) पूरी तरह बंद रहेंगे।इस अवधि में मदिरा का विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण और परिवहन पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारियों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!