
वंदेभारतलाइवटीव न्युज मंगलवार 26 अगस्त 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुर शहर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन के द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहें हैं। इसके लिए एसएसपी रजनेश सिंह जी के दिशा-निर्देश में यातायात पुलिस के एडडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे जी ने भारी वाहन चालकों की एक बैठक भी ली। बैठक में वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार सभी वाहन चालकों को वर्दी पहनना और साथ में नेम प्लेट लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है, इसका उद्देश्य वाहन चालकों की आसानी पहचान सुनिश्चित करना है। यातायात पुलिस के अनुसार हाईवे पर अधिकांश हादसे सड़क के किनारे या ढाबे के पास खड़े रहने वाले वाहनों के कारण होता है। और इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि वाहनों में बैक लाइट रिप्लेकटर तथा रेडियम का स्पष्ट रूप से न होना भी होता है। वाहन चालकों को इन सभी उपकरणों को नियमित रूप से साफ सफाई करने के भी निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस ने यातायात मितान के रूप में वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना जनित क्षेत्रों में सावधानी रखने और कहीं पर भी दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के सम्बंध में भी जागरूक किया। पुलिस प्रशासन यातायात के नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी कर रहा है। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का नियमित रूप से निरिक्षण करके सुधार के लिए उपाय भी किए जा रहें हैं। वाहन चालक नियमों का पालन अवश्य ही करें-: तेज रफ्तार के साथ लापरवाही से वाहन न चलाएं। रात के समय में वाहन चलाते समय झपकी न आए इसके लिए हमेशा नींद पूरा करके ही वाहन चलाएं। नशे की हालत में वाहन कभी चलाएं। सड़कों पर मुख्य मार्ग पर कभी भी वाहन खड़े न करें। परिवहन के दौरान वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज अपने साथ जरूर रखें। वाहनों के ब्रेकडाउन होने पर वाहन के अगल बगल में रिपलेकटर कोन जरूर लगाएं। क्षमता से अधिक भारी सामानों का परिवहन करने से सदैव बचें। निर्धारित गति से अधिक गति में कभी भी वाहन न चलाएं और ओवरटेकिंग न करें।