A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबाड़मेरराजस्थानवन और पर्यावरण

सेड़वा उपखंड: सोनड़ी व आसपास के गांवों में जंगली सूअरों का आतंक, किसान बेहाल

सेड़वा, बाड़मेर

बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड क्षेत्र के सोनड़ी व आसपास के गांवों में जंगली सूअरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सूअर झुंड बनाकर खेतों में घुस आते हैं और खड़ी फसल को चंद मिनटों में उजाड़ देते हैं।

किसानों ने बताया कि वे दिन-रात खेतों की रखवाली करने के बावजूद अपनी पकी फसल को बचा नहीं पा रहे। लगातार फसलें बर्बाद होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि कई किसान मजबूरन अपनी जमीन तक छोड़ने की बात कर रहे हैं।

20250708 144818

20250708 144923

ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन की उदासीनता पर नाराज़गी जताई है। उनका कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भयावह हो जाएगी।

ग्रामीणों की मुख्य मांगें:

  • जंगली सूअरों को नियंत्रित करने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए।
  • प्रभावित किसानों को मुआवजा योजना से राहत दी जाए।
  • फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और वन विभाग मिलकर कार्रवाई करें।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!