

++++++++++++vandebharatlivetvnews+++++++सोमवार 08 सितंबर 2025-: आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने कहा कि भारत देश में शॉर्ट वीडियो एप्प टिकटॉक पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का कोई विचार नहीं है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने यह बात मनी कंट्रोल को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान कही है। मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने कहा कि “टिकटॉक शार्ट वीडियो एप्प पर से प्रतिबंध हटाने का कोई भी प्रस्ताव नहीं आया है। मालूम हो कि आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब हॉल ही में भारत चीन के मध्य संबधों में सुधार की अटकलों के बीच टिकटॉक जैसे एप्प की भारत में शुरू किये जाने की चर्चाएं सुनाई पड़ रही थी। ज्ञात हो कि भारत सरकार ने वर्ष 2020 जून महिने मे राष्ट्रीय सुरक्षा की बात कहते हुए टिकटॉक एप्प पर सहित करीब 59 चीनी एप्प पर प्रतिबंध लगा दिया था। वर्ष 2021 में टिकटॉक पर लगा यह प्रतिबंध हमेशा के लिए कर दिया। भारत सरकार के आदेश के पश्चात एप्पल तथा गूगल ने अपने एप स्टोर पर से टिकटॉक को हटा दिया था। टिकटॉक के अतिरिक्त बाइटडांस जो कि टिकटॉक की मालिक चीनी कंपनी भी है, के अन्य एप्स और कैपकट पर भी जून 2020 में रोक लगा दिए थे।




