

+++++++++++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज ++++++++++

नागपुर, मंगलवार 09 सितंबर 2025-: भारतदेश के 15वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जी होंगे। सीपी राधाकृष्णन जी उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गए हैं। राधाकृष्णन जी को प्रथम वरीयता के 452 मत मिले हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के बी सुदर्शन रेड्डी जी को प्रथम वरीयता के 300 मत मिले हैं। सीपी राधाकृष्णन जी ने 152 मतों से जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के 315 सासंदों के मतदान का अनुमान लगाया था जिसमे की 15 मत इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मिले। बीआरसी एवं बीजेडी ने उपराष्ट्रपति के चुनाव में भाग नहीं लिया । राज्यसभा में बीआरसी के 04 और बीजेडी के 07 सासंद हैं। अकाली दल ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान नही किया। मालूम हो कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ जी ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए 21 जुलाई 2025 को अपना त्यागपत्र दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक बचा था। जगदीश धनखड़ जी त्यागपत्र देने कः कारण उपराष्ट्रपति पद के चुनाव करवाना पड़ गया। अब देश के नये उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जी हैं। राधाकृष्णन जी का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरूवर में हुआ। राधाकृष्णन जी ने बीबीए•- बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन शिक्षा ग्रहण की है। उनका राजनीतिक जीवन आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप मे हुआ। सीपी राधाकृष्णन जी महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल भी रह चुके हैं , वे झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके हैं। राधाकृष्णन 31जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए थे।








