A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मैनपुरी बेवर में युवती ने की आत्महत्या: कमरे में अंदर से लगाई कुंडी, फिर फांसी के फंदे पर झूल गई।

जिला संवाददाता हरिओम

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र की चौकी नवीगंज में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय कृष्णा गुप्ता की पुत्री थी।

संध्या ने अपने घर के सामने वाले कमरे में अंदर से दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली। परिजनों को जब उसका शव लटका हुआ मिला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची।IMG 20250911 231034

थाना प्रभारी बेवर अनिल कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस ने नियमानुसार पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए हैं।IMG 20250827 224621

युवती के भाई अंशु गुप्ता का घर नवीगंज कस्बे में मस्जिद के पास स्थित है। परिवार में इस आकस्मिक घटना से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!