
आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के खंडवारी गांव निवासी समीर बीती रात अपने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अपने मित्र के घर गया था रात को अपने मित्र के घर से वापस आते समय दीवार के बगल से जा रहा था समीर ने दीवार पर हाथ रख दिया जिससे दीवार पर बैठा सर्प ने डंक मार दिया समीर ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों के दिए लोगों ने फूलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया उसके बाद शाहगंज में निजी एक अस्पताल में ले गए हालत गंभीर देख अस्पताल के लोगों ने मंडली चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान समीर की मौत हो गई समीर दो बहनों में एकलौता भाई था परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है








