A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रव्यापार

अब अपने नागपुर शहर में भी शीघ्र ही बाइक टैक्सी सेवा की शुरुआत होगी

बाइक टैक्सी शुरू होने से प्रदूषण समस्या कम होगी, सफर भी सस्ता हो सकता है

20250915 193734 ++वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, 16सितंबर 2025 +++

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अब अपने शहर नागपुर में भी जल्दी ही ई बाइक टैक्सी की सेवा शुरू होने वाली है। ई बाइक टैक्सी सेवा से यात्रियों को आवागमन के लिए एक नया अनुभव, प्रदूषण मुक्त किफायती विकल्प भी मिल सकता है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग ने इस ई बाइक टैक्सी सेवा के लिए किराया भी निर्धारित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ई बाइक टैक्सी सेवा के पहले 1•5 किमी• तक के लिए केवल 15 रूपय देने पड़ेंगे, ऊसके आगे हर किलोमीटर पर 10•27 रूपय किराया देना देना होगा। जानकारी के अनुसार यह ई बाइक टैक्सी सेवा महाराष्ट्र के मुंबई में पहले ही शुरू की जा चुकी है।
Screenshot 20250916 091307 Chrome जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने एक लाख से ऊपर जनसंख्या वाले सभी शहरों के लिए दुपहिया टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण ने महाराष्ट्र ई बाइक टैक्सी नियम “2025” के अंतर्गत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए किराया को एक समान रखने का फैसले किया है। जानकारी अनुसार इसके लिए खटुआ समिति के द्वारा ऑटोरिक्शा के किराये निर्धारित करने के लिए जो तरीका अपनाया जाता है ठीक उसी प्रकार से बाइक टैक्सी का भी किराया तय किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी पीले रंग की होगी और उस पर बाइक टैक्सी भी लिखना जरूरी होगा। इसके साथ ही बाइक टैक्सी सेवा प्रदाता का पूरा नाम और उसका संपर्क नंबर भी बाइक टैक्सी में दर्शाना होगा। बाइक टैक्सी के लिए चालक की आयु 20 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम का होना अनिवार्य है। जानकारी के अनुसार जो भी व्यक्ति इस बाइक टैक्सी सेवा व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं उनके पास करीब 50 इलेक्ट्रिक बाइक होना आवश्यक है। बाइक टैकसी सेवा व्यवसाय के लिए महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण से केवल एक ही लायसेंस प्राप्त होगा और लायसेंस की वैधता भी पांच वर्ष तक के लिए ही रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईक टैक्सी सेवा में एक बार में केवल एक व्यक्ति/यात्री को ले जाने की अनुमति प्राप्त होगी। इसमें 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बाइक टैक्सी में ले जाने की अनुमति नही मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ई बाइक टैक्सियों में यात्री और बाइक चालक के बीच अंतर के लिए सेपरेटर लगाना भी जरूरी रहेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!